A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर दौरे हैं। जहां बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, बड़ी-बड़ी बात कहने वाले बीजेपी के लोग 300-400 और 500 पार कह रहे हैं लेकिन असलियत में दूर-दूर तक नहीं है। पूरे देश मे इंडियन एलायंस के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारे नेताओं को भाजपा व्यक्तिगत टारगेट कर रही है। उसका कोई लाभ उनको नहीं मिलना है। नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी और विवादित बयान देने वाली भाजपा जज्बाती बातें बोलकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा से ज्यादा सीट कांग्रेस पार्टी इस बार लाएगी। भाजपा जाति धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है। श्री पायलट ने आगे कहा कि, हम किसान, महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी और MSP के मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं। कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर भारतीय जनता पार्टी मनगढ़ंत, अकल्पनीय बातें कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मंगलसूत्र, हिन्दू– मुसलमान, मंदिर मस्जिद की बात कर रही है।
बैज ने बीजेपी पर कसा तंज
भाजपा चुनाव जीत रही है। इस पर पीसीसी दीपक बैज ने कहा कि, लगातार दूसरे चरण के मतदान के बाद छत्तीसगढ़ के जनता ने यह फैसला कर लिया है। इस समय कांग्रेस को जिताना है और देश में सरकार बदलना हैं। साथ ही कांग्रेस का सरकार बनाना है। वोट प्रतिशत मे बढ़ोत्तरी मतलब बदलाव की लहर चल चुकी है। छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में अधिक सीटों के साथ हम सरकार में आ रहें हैं।
