मुंगेली जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लोरमी स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास का निरीक्षण कर सुरक्षा, भोजन और छात्रावास व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

राहुल यादव-लोरमी। मुंगेली जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लोरमी स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास का निरीक्षण कर सुरक्षा, भोजन और छात्रावास व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, महिला सुरक्षा गार्ड और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी लेकर इन्हें और मजबूत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता और मेनू के बारे में चर्चा की। पौष्टिक और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, महिला छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे, इसका कड़ाई से पालन कराया जाए।

कलेक्टर ने छात्राओं से की बातचीत 
आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए छात्रावास में पुलिस के जरूरी संपर्क नंबर प्रदर्शित करने और अधीक्षक का नंबर संबंधित थाने में पंजीकृत कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और लक्ष्य के बारे में बातचीत की। उन्होंने ने कहा कि, मेहनत, लगन और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

ये लोग रहे मौजूद 
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त शिवकुमार बांधे सहित अधिकारी उपस्थित थे।