भाजपा नेताओं में दिखी एकजुटता :  चंपा देवी और विधायक रेणुका सिंह ने मंच पर थामा एक-दूसरे का हाथ

BJP leaders
X
विधायक रेणुका सिंह और चंपा देवी मंच पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए
नगर निगम चिरमिरी के महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में दो प्रमुख भाजपा नेता चंपा देवी पावले और विधायक रेणुका सिंह एक साथ नजर आईं। इस तस्वीर से कई कयास लगाये जा रहे हैं।

रविकांत राजपूत- मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अब राजनीतिक एकजुटता का नया दौर शुरू हो गया है। नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के शपथ ग्रहण समारोह में दो प्रमुख भाजपा नेताओं ने साथ आने का संकेत दिया। मनेन्द्रगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक चंपा देवी पावले और भरतपुर-सोनहत की वर्तमान विधायक रेणुका सिंह मंच पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आईं।

महापौर रामनरेश राय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान का यह दृश्य इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच टिकट को लेकर तनाव की स्थिति थी। चंपा देवी पावले भी भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा की टिकट की दावेदार थीं। लेकिन पार्टी ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को टिकट दिया, जिन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। यह घटना स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा करती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story