A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संदीप करिहार/बिलासपुर- नक्सलवाद को लेकर हमर राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इन लोगों को ये तक नहीं पता, आखिर नक्सली पैदा क्यों हुए, नक्सलियों के पैदा होने के पीछे का कारण क्या है, इसे समझना चाहिए।
बंदूक की नोंक पर नक्सली समस्या खत्म नहीं हो सकती
मंत्री अरविंद नेताम ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि, बंदूक की नोंक पर नक्सली खत्म नहीं हो सकते, नक्सलियों को आज खत्म भी कर देंगे तो दोबारा फिर पैदा हो जाएंगे। नक्सलियों के पैदा होने का कारण जानेंगे तभी तो इनका खात्मा कर पाएंगे। बिना संवाद के नक्सलवाद का खात्मा मुश्किल है। साथ ही कहा कि, राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को लेकर एक-दूसरे का मुंह ताकती रहती है।
मैं दोनों की नीति से सहमत नहीं हूं
मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि, केंद्र सरकार दिल्ली में बैठक करके फैसला लेती है। लेकिन नक्सलियों की समस्या पर ना केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार गंभीर है। मैं भारत सरकार में रहा हूं, सांसद और केंद्र में मंत्री भी था। मैं कांग्रेस सरकार के नीति और भाजपा के विचारधारा से भी सहमत नहीं हूं। मैं इस देश और सरकार से पूछता हूं कि, नक्सलवाद पैदा कहां से हुआ।
