A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सुकमा। छ्त्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुकमा जिले में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं और 2 से 3 बार रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। फिलहाल घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि, जवानों को सूचना मिली थी कि रायगुड़म इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जहां जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फिलहाल इलाके में जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग जारी है।
नारायणपुर में मारे गए 10 नक्सली
नारायणपुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई जगहों पर घेर लिया। डीआरजी, एसटीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बता दें कि, सुबह से ही जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। उन्होंने अबूझमाड़ के बीहड़ जंगलों में अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में 3 महिला सहित 10 नक्सली मारे गए। एरिया सर्चिंग में उनके शव बरामद किए गए हैं। वहीं उनके डेरे से एक AK 47 सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
