मुंगेली में एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंजर और डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है। जंगल मे एयर गन से फायरिंग करने और वीडियो बनाने पर कार्रवाई हुई थी।

सैयद वाजिद- मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंजर और डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है। जंगल मे एयर गन से फायरिंग करने और वीडियो बनाने पर कार्रवाई हुई थी। वन्य अधिनियम की कार्रवाई मामले में चालान पेश करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगे थे। एसीबी ने रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। यह एटीआर के सुरही रेंज का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जंगल मे एयर गन से फायरिंग करने और वीडियो बनाने पर वन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने चालान पेश करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगे थे। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की। जिसके बाद ACB ने ट्रेप बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसीबी ने रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार 
मनेंद्रगढ़ में एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में ₹53,000 की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त ₹20,000 पहले ही नगद दी जा चुकी थी। आज दोपहर ठेकेदार ₹33,000 लेकर सीएमओ के घर पहुंचा। सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नगद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।