A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है। सीएम श्री साय सीतापुर में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। जहां उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। साथ ही उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा एक मई को महतारी वंदन योजना की तृतीय किश्त जारी कर दी है। यह योजना राज्य में 1 मार्च 2024 से लागू की गयी थी। 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसके बाद 3 अप्रैल को भुगतान किया गया था। 1 मई को 654.90 करोड़ का भुगतान किया गया था। जिसमें से 63,59,226 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। 

6 लाख से अधिक खाते नहीं हैं आधार से लिंक 

जिसके अंतर्गत उनके आधार से लिंक हुए बैंक खाते में सहायता राशि प्राप्त होगी। जिनमें 6,48,004 हितग्राहियों के खाते आधार से लिंक नहीं है। उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 70,26,452 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया था। जिनमें से 70,12,417 आवेदन स्वीकृत किए गए थे। अद्यतन स्थिति में मृत हुए हितग्राही एवं अपात्र हितग्राहियों को सूची से हटाते हुए माह मई में कुल 70,07,230 हितग्राहियों के भुगतान की कार्यवाही की गयी है।