A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप के डायरेक्टर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को वापिस देश लाने के रायपुर एसपी संतोष सिंह केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि, पुलिस की ओर से गृह मंत्रालय को इस मामले का पूरा ब्योरा भेज दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में अभी जांच जारी है।
रायपुर एसपी श्री सिंह ने बताया कि, गृह मंत्रालय में एक्स्ट्रा ऑडिशन (केस की अतिरिक्त जानकारी) बनाकर भेजेंगे, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आ सके। वहीं अब बेनामी खातों से अकाउंट में पैसे लेने वाले बुकी-खिलाड़ियों का खाता भी सीज किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि, जल्द से जल्द दोनों को भारत लाया जाये ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।
यह होता है एक्स्ट्रा ऑडिशन
रायपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया कि, इस केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के लिए गृह मंत्रालय में एक्स्ट्रा ऑडिशन बनाकर जायेगा। महादेव बुक ऐप के आरोपियों के खिलाफ जांच के दौरान पुलिस से जो प्वाइंट्स छूट गए हैं, उन पर जांच की जानी है। इस प्रक्रिया को एक्स्ट्रा ऑडिशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में छूटे हुए बिंदुओं पर जांच करके पुलिस रिपोर्ट तैयारी करती है और एक्शन लेती है। महादेव ऐप मामले में केस से जुड़े संदेहियों-आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन हो, इसलिए रायपुर एसएसपी ने विवेचना अधिकारियों को एक्स्ट्रा ऑडिशन बनाने का निर्देश दिया है।
एसपी संतोष सिंह बोले- बढ़ाया जायेगा जांच का दायरा
उन्होंने आगे बताया कि, महादेव बुक ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाने वालों पर अब तक कार्रवाई की गई है। अब कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा और विवेचना अधिकारियों ने खाई-वालों के जिन खातों को सीज कराया है। उन सभी खातों की इंटरनल जांच कराई जाएगी। इन खातों से जिन-जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ होगा, उनको भी सीज कराने की कार्रवाई करायी जाएगी।
वर्ष 2022 में छापेमारी के दौरान आया था सौरभ का नाम
दरसअल, वर्ष 2022 में रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बुकियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। जहां पुलिस को पता चला कि, बुकी दिनेश और कार्तिक ऑनलाइन माध्यम से आंध्र प्रदेश से सट्टा खिलवा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम आंध्र प्रदेश रवाना हुई और वहां से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लाई। पकड़े आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पहली बार भिलाई के सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल और कपिल चेलानी का नाम लिया। ये लोग परिवार सहित दुबई और अन्य दूसरे राज्यों में शिफ्ट को गए थे. ये जानकारी भी पुलिस को उसी समय मिली थी।
2023 में जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर नोटिस
महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उसके साथियों के खिलाफ जून 2023 में लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। यह सर्कुलर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया गया था। इसके लिए रायपुर पुलिस ने मंत्रालय को पत्र लिखा था। साल भर पहले रायपुर पुलिस ने गूगल से संपर्क किया और प्ले स्टोर से इनके सट्टा ऐप को हटाने के लिए कहा। गूगल ने प्ले स्टोर से ऐप हटा दिया। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने महादेव बुक के नाम से दूसरे ऐप का संचालन शुरू कर दिया।
