मां महामाया मंदिर रतनपुर: सिने स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंची मां के दरबार, दर्शन कर लिया आशीर्वाद 

Mahamaya temple, ratanpur
X
सिने स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा पहुंची माहामाया मंदिर
सिने स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मां महामाया  मंदिर रतनपुर पहुंची। वहां उन्होंने दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। 

प्रेम सोमवंशी-कोटा। विश्वप्रसिद्ध मां महामाया मंदिर रतनपुर में सभी अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। कुछ दिनों पहले यहां पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुँची थी। आज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंची ।

जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा करने के बाद मनोकामना मांगी। गोविंदा अपनी पत्नी के साथ निजी कार्यक्रम में बिलासपुर आए हैं। इसी दौरान आज सुबह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुँची। वहाँ पर मां महामाया मंदिर ट्रस्ट ने मां महामाया की तस्वीर, चुनरी,श्रीफल देकर उनका स्वागत किया ।

sunita ahuja, mahayamaya temple
सुनीता आहुजा, महामाया मंदिर

माता पर है गहरी आस्था
इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, वह हर साल माँ वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाती हैं। उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है यही वजह है कि, उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुँचने पर सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहाँ पहुँच गईं। उन्होंने कहा कि, यहाँ आकर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

छत्तीसगढ़ बहुत अच्छा है- सुनीता आहूजा
मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ बहुत ही अच्छा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

sunita ahuja
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story