A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जशपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। वे पंडरापाठ में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। लोस प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। पंडरापाठ के देव संस्कृति विद्यालय मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे कुनकुरी विधानसभा के कंडोरा में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्यासी डॉ. मेनका सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। 

7 मई को अंतिम चरण का मतदान

छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। इस दिन बिलासपुर के साथ ही रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा और दुर्ग सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें से कई ऐसी सीटें हैं जहां राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने कभी नहीं जीती। इनमें बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा लोकसभा सीट शामिल है। यह सीटें पिछले 23 साल से भाजपा का गढ़ बनी हुई हैं। प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी कांग्रेस इसमें सेंध नहीं लगा सकी जबकि कांग्रेस के बड़े नेता इन सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं।

प्रदेश में लोकसभा की हैं कुल 11 सीटें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 6, एसटी के लिए 4 और एससी वर्ग के लिए 1 सीट आरक्षित है। इसके साथ ही प्रदेश में मतदान के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतदाताओं की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।

पिछली बार कांग्रेस ने जीते दो सीट

साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो, विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केवल दो सीटें बस्तर और कोरबा ही जीती थीं। प्रदेश की शेष 9 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली थी। इस बार भाजपा के नेता सभी 11 सीटों पर जीत के दावे कर रहे हैं।