A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिलासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंच चुके हैं। जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनका मंच पर उनका जबरदस्त स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि, भाजपा धीरे धीरे संविधान के आरक्षण को खत्म कर रही है। मैं भाजपा के नेताओं को चैलेंज करता हूं कि, वो कह दें कि हम किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। ये कह दें कि, किसी भी सरकारी सेक्टर को प्रायवेट नहीं करेंगे। अंग्रेजों से कांग्रेस पार्टी वाले संविधान के लिए लड़े थे इसलिए हमें संविधान की अहमियत मालूम है।
लोकतंत्र बचाने का यह चुनाव
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, भाजपा का आक्रमण प्रायवेट सेक्टर, संविधान, गरीबी पर है। लेकिन ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने, संविधान और गरीबों के अधिकार को बचाने का हो गया है। हम सब मिलकर संविधान की किताब की रक्षा करने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी हो या दुनियाभर की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा कितने लोगो को बेरोजगार बनायेंगी, कितने लोगो का अधिकार खत्म करेगी, दलित और पिछड़ों का अधिकार खत्म करेगी। ये सिर्फ 22 लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए है।
अडानी और आदिवासी बराबर जीएसटी भरते हैं
उन्होने कहा कि, जब एक गरीब परिवार का आदिवासी युवक शर्ट खरीदता है तो उसका जीएसटी युवक भरता है और उतना ही अडानी भी जीएसटी जमा करता है। जितना धन भाजपा और मोदी सरकार ने अडानी को दिया है। हम उतनी ही राशि गरीबों को देने जा रहे हैं। भाजपा और केंद्र सरकार अडानी को करोड़पति बना रही है और हम करोड़ों को लखपति बनाने जा रहे है। पुरुष 8 घण्टे काम करते हैं लेकिन महिलाएं बाहर फिर घर मे मिलाकर 16 घण्टे काम करती हैं। देश के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। इस लिस्ट में शामिल महिला के बैंक अकाउंट में साल के 1 लाख रु दिया जाएगा।
एक करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, मोदी जी ने युवाओं को बहुत परेशान किया है। देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पेपर लीक होता है, अप्रेंटिसशिप नहीं मिलती, युवाओं को हम अप्रेंटिसशिप देने जा रहे है। यानी आपकी पहली नौकरी पक्की करोड़ों युवाओं को 1 साल नौकरी मिलेगी और साल में 1 लाख रु मिलेंगे। जितना पैसा मोदी जी ने अडानी को पैसा दिया, उतना हम आपको देने जा रहे हैं।
