A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में सबसे उम्र दराज प्रत्याशी के रूप में महासमुंद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कालिया प्रसाद सेठ 81 वर्ष की उम्र में चुनावी मैदान पर ताल ठोक रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के महासमंद लोकसभा से मैदान में उतरे पूर्व गृहतंत्री ताम्रध्वज साहू 75 साल की उम्र में भी फिट नजर आ रहे हैं। वहीं चुनाव में 25 साल के दो युवा प्रत्याशी भी भग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में 70 साल और उससे अधिक उम्र वाले तीन प्रत्याशियों को इस चुनाव में उतारा गया है। वहीं भाजपा में 64 साल उम्र के दो प्रत्याशी शामिल हैं। शेष प्रत्याशी औसतन 55 साल के हैं। 

लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में अधिकतम उम्र के प्रत्याशी कालिया प्रसाद सेठ सरायपाली के निवासी हैं, वे सेवानिवृत्त शिक्षक है। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं रायपुर लोकसभा से 71 वर्षीय अमरनाथ चंद्राकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वे रिक्शे से प्रचार कर अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। चुनाव में देखा जाए तो 40 से अधिक उम्र वाले प्रत्याशी अधिक हैं। वहीं कुछ युवा प्रत्याशी भी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान पर हैं। 

भाजपा के प्रत्याशियों की औसत आयु 53 साल

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में युवाओं को मौका देने का प्रयास किया है। भाजपा प्रत्याशियों की 11 लोकसभा में औसत आयु 53 वर्ष है। भाजपा में बृजमोहन अग्रवाल और बिजय बघेल 64 साल की उम्र में चुनाव में ताल ठोंकर रहे हैं। वहीं सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज और राजनांदगांव से संतोष पांडेय 56 की उम्र, कोरबा से प्रत्याशी सरोज पांडेय 55, बिलासपुर से तोखन साहू 54, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया 52, भोजराम नाग 49, बस्तर से महेश कश्यप 48, महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी 47 और जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 46 वर्ष की उम्र में चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों  की औसत आयु 57 साल

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो प्रत्याशी 11 लोकसभा सीटों के लिए घोषित किए हैं, उनकी औसत आयु 57 साल होती है। कांग्रेस में सबसे उम्र दराज प्रत्याशी के तौर पर ताम्रध्वज साहू 75 साल के हैं। कांग्रेस से ही रायगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरी मेनका सिंह 72 साल की हैं। वे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। रायगढ़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाली डॉ. मेनका सिंह कांग्रेस स की की दूसरी उम्र दराज प्रत्याशी हैं। वहीं 70 वर्षीय ज्योत्सना महंत कोरबा से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। बस्तर सीट से चुनाव लड़ रहे कवासी लखमा 66 साल की उम्र में चुनाव मैदान में हैं। 4 बार के विधायक कवासी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल 63, जांजगीर से डॉ शिव डहरिया 59, दुर्ग से राजेंद्र साहू 56, कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठकुर 55, बिलासपुर से देवेंद्र यादव 34 और सरगुजा से चुनाव मैदान में शशि सिंह 33  साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।