Logo
election banner
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर लेटर बम फूट गया है। पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने PCC चीफ दीपक बैज को चिट्ठी लिखी है।

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर लेटर बम फूट गया है। पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने PCC चीफ दीपक बैज को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर आरोपों की झड़ी लगाई गई है। कांग्रेस के कोष से 5 करोड़ 89 लाख गबन का आरोप लगाया गया है। रामगोपाल अग्रवाल को पार्टी से बाहर करने की भी मांग की जा रही है। वहीं हार के जिम्मेदार लोगों को सक्रिय राजनीति से बाहर करने की मांग उठ रही है।

letter

शेष पांच सीटों पर मंथन 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह सीटों का ऐलान कर दिया है। अब शेष पांच सीटों में पैनल बना हुआ है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को पांचों सीटों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक सोमवार हुई जरूर लेकिन समिति ने पांच सीटों को लेकर विचार ही नहीं किया। सीटों में नाम तय करने उप समिति को सौंप दिया है। इन सीटों में बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा सीटें शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पांचों सीटों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। खबर है कि बस्तर सीट से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नाम हटाकर अब कांकेर से जोड़ा गया है।

बस्तर सीट में हरीश लखमा के साथ मोहन मरकाम का नाम पैनल में है। वहीं कांकेर में बीरेश ठाकुर और दीपक बैज का नाम पैनल में रखा गया है। यहां से पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया की दावेदारी थी, जिन्हें अब छोड़ दिया गया है। वहीं बिलासपुर लोकसभा के लिए विष्णु यादव के साथ देवेंद्र यादव का नाम जोड़ा गया है। वहीं रायगढ़ सीट पर अमरजीत भगत के साथ विधायक लालजीत राठिया का नाम पैनल में है। सरगुजा सीट पर शशि सिंह और प्रेमसाय सिंह टेकाम का नाम है। पैनल में शामिल नामों को लेकर सीईसी भी निर्णय नहीं कर पा रही है। छत्तीसगढ़ के नेताओं से चर्चा के बाद मामला उप समिति को सौंप दिया गया है।

5379487