रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ : किसान की बकरी पर किया हमला, वन विभाग अलर्ट 

Leopard, residential area, forest department, alert, Jashpur news, chhattisgarh news
X
रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ
जशपुर वनमंडल के जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैँ। वहीं इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। 

खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वनमंडल के जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैँ। बताया जा रहा है कि, जशपुर, दुलदुला वनपरिक्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ विचरण कर रहा है। सोमवार रात वह लोरी घाटी में देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने रामबंद गांव के किसान जागेश्वर राम की बकरी पर हमला किया और फिर गायब हो गया। DFO जितेन्द्र उपाध्याय ने बगीचा क्षेत्र में तेंदुए के पद चिन्हों से उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने तेंदुए के हमला का प्रकरण दर्ज कर लिया है। यंहा तेंदुए की निगरानी के लिए बगीचा और जशपुर क्षेत्र के वन अमले को अलर्ट रहने के निर्देश मिले हैं।

कुछ दिनों पहले कांकेर में देखा गया था तेंदुआ

वहीं 6 मार्च गुरूवार को कांकेर जिले में तेंदुआ देखा गया था। शहर से सटे माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़े मुर्गे का शिकार कर रहा था। जिसका विडियो सामने आया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story