A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जगदलपुर- बस्तर जिले में स्थित दरभा ब्लाक के रहने वाले 19 मजदूरों को बंधक बना लिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर ने मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए टीम को कार्नाटक और तेलंगाना पहुंचाया गया। इसके बाद कर्नाटक से 13 मजदूरों को सुरक्षित जगदलपुर लाया गया है। 

बताया जा रहा है कि, जनवरी में दरभा के कोलेंग, काच्छीरास और मुण्डागड के रहने वाले 19 मजदूरों को अधिक पैसों के लालच देकर एजेन्ट ने कर्नाटक और तेलेंगाना बुला लिया था। वहां बुलाकर उन्हें सुपारी फैक्ट्री में काम करवाया था। इन मजदूरों की परिवार से बातचीत भी हो रही थी। लेकिन 4 महीने पूरा होने के बाद मजदूरों को परिजनों से बात करने के लिए मना कर दिया गया और उन्हे जबरन काम करवा कर बंधक बना लिया गया। 

सरपंच ने करवाई शिकायत दर्ज 

इस मामले को लेकर जब इलाके के सरपंच ने दरभा जनपद में शिकायत दर्ज करवाई तो प्रशासन ने तत्काल 4 सदस्यों की टीम को गठित कर कर्नाटक और तेलेंगाना भेजा। इसके बाद कर्नाटक राज्य के चित्र दुर्का जिले से 13 मजदूरों को सुरक्षित वापस लेकर टीम जगदलपुर पहुंची है। 

6 मजदूर फंसे हुए हैं

तेलेंगाना के हैदराबाद में अब भी 6 मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें बापस लाने के लिए टीम हैदराबाद में पहुंचाई गई है। जिनहे जल्द वापस लाने की तैयारी चल रही है। 

वापस आए मजदूरों ने क्या बताया 

वापस लौटे मजदूरों ने बताया कि, हमें वापस आने नहीं दिया जा रहा था और पैसे मांगने पर धमकी भी दी जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन की मदद से वे सभी वापस आ गए हैं। इधर जिले के कलेक्टर ने कहा कि, कर्नाटक से सभी मजदूरों को वापस ले आया गया है और हैदराबाद में फंसे मजदूरों को भी जल्द वापस लाने की पहल की जा रही है।