लॉटरी ने बदली किस्मत : देवव्रत साहू हुए बने उपाध्यक्ष, भाजपा की रणनीति से पक्ष-विपक्ष दोनों को मिले बराबर वोट

Vice President Devvrat Sahu with supporters
X
समर्थकों के साथ उपाध्यक्ष देवव्रत साहू
कुरूद नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया। दोनों पक्षों को बराबर मत मिलने के बाद लॉटरी से कांग्रेस के देवव्रत साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 

यशवंत गंजीर- कुरुद। कुरूद नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक दिन पहले हरिभूमि में हमने जो खबर प्रकाशित किया था एक बार फिर सच साबित हुआ। उपाध्यक्ष का पद के लिए साहू समाज के ही देवव्रत साहू निर्वाचित हुए। वहीं भाजपा की रणनीति भी काम आई और वे क्रॉस वोटिंग कराने में सफल रहे हालांकि उपाध्यक्ष बनाने में उनकी किस्मत साथ नही दे पाई।

सोमवार को नगर पंचायत कुरूद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर समेत सभी 15 वार्डो के पार्षदों का प्रथम सम्मिलन मंगल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी एसडीएम नभसिंह कोसले, सहायक तहसीलदार दुर्गा साहू और सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता ने सुबह 10 बजे से परिषद के उपाध्यक्ष पद हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ किया। जिसमें 9 पार्षदों के साथ चुनकर आए कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 13 से तीन बार निर्वाचित होकर आए। विधानसभा युंका अध्यक्ष देवव्रत साहू को अभ्यर्थी बनाया गया। जबकि, अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों के साथ निकाय में बैठी भाजपा ने वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद महेंद्र गायकवाड़ को नाम निर्देशन पत्र जमा कराया। जिससे मतदान की स्थिति निर्मित हो गई।

Vice President Devvrat Sahu with supporters
समर्थकों के साथ उपाध्यक्ष देवव्रत साहू

वोटिंग में पक्ष- विपक्ष दोनों को मिले बराबर वोट

नामांकन की समीक्षा पश्चात मतदान कराई गई। जिसमे पक्ष- विपक्ष को बराबर 8- 8 मत मिले। कांग्रेस के पास 9 पार्षद होने के बाद भी भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग होने से कांग्रेसी खेमे में जमकर बवाल होने लगा। कांग्रेसी जहां पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले अज्ञात पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वहीं भाजपाई भी 8 मत मिलने से खुशी मनाने लगे। अब उपाध्यक्ष कौन बनेगा को लेकर सबकी निगाहें टिकी रही। पक्ष-विपक्ष को बराबर मत मिलने की स्थिति में कुछ देर बाद पीठासीन अधिकारी ने लॉटरी निकालकर निर्वाचन कराया। जिसमें कांग्रेस के पार्षद देवव्रत साहू का किश्मत साथ दिया और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिसे वहीं निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कांग्रेसियों ने भाजपा की रणनीति के बाद भी कांग्रेस से ही उपाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुये फटाके फोड़ जश्न मनाया।

बहुमत के बाद भी क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस में बवाल

बहुमत के बावजूद क्रॉस वोटिंग करने को लेकर कांग्रेसियों में जमकर बवाल मच गया है। पहले तो नगर पंचायत परिसर में गुस्साए कांग्रेसियों ने खूब आक्रोश प्रकट किए तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से पर्यवेक्षक सुखचंद बेंसरा, ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा के समक्ष सभी पार्षदों से कसमें खिखाने एवं गद्दारों को चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाने की मांग किए है। निर्वाचित उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि, किस्मत साथ देने से वे उपाध्यक्ष तो बन गए। लेकिन 9 पार्षदों में से एक गद्दार कौन है, जिसने भाजपा का साथ देकर क्रॉस वोटिंग किया है उसे चिन्हांकित किया जाए। जिस पर सभी नेता, कार्यकर्ता चंडी मां की फोटो रखकर कसम खाने की बात कही गई। साथ ही एक दूसरे का मोबाइल फोन चेक करने कहा। तारणी, रजत और तपन ने विधानसभा चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में भी भीतरघात किए जाने जिक्र कर उसे भी सबके सामने लाने की बात कही।

हार गए लेकिन भाजपा की रणनीति की हुई तारीफ

वहीं इस चुनाव में 6 पार्षद संख्या वाले भाजपा के पास खोने के लिए कुछ भी नही था। लेकिन बेहतर रणनीति तैयार कर पाने के लिए जो प्रयास किये थे उसमें वे सफल होते नजर आ रहे थे। उनके साम, दाम, भेद नीति को काम आई लेकिन अंततः किश्मत ने साथ नही दिया। लॉटरी निकालकर घोषित किये गए चुनाव परिणाम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर नगर के राजनीतिक गलियारों में भाजपा के रणनीतिकारों की प्रशंसा तो वहीं कांग्रेस के एकजुटता में लगातार आ रही कमी की चर्चा जोरों पर होने लगी। बता दें कि, उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर हमने 10 मार्च के अंक में साहू ही बनेंगे नपं. कुरुद के उपाध्यक्ष व भाजपा की रणनीति पर भी रहेगी सबकी निगाहें प्रकाशित किया था। वह एकबार फिर सच साबित हुआ है। उपाध्यक्ष साहू समाज के देवव्रत साहू बने व भाजपा भी अपनी रणनीति बिठाने में लगभग सच साबित हुए है।

ये अध्यक्ष और पार्षद रहे उपस्थित

प्रथम सम्मलेन में अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर,उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद उत्तम साहू, डुमेश साहू, रजत चन्द्राकर, महेंद्र गायकवाड़, मिथलेश बैस, सीतेश सिन्हा, उर्वशी रजत चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, राजकुमारी अलख ध्रुव,राखी तपन चन्द्राकर, मनीष साहू,मंजू प्रमोद साहू भाग लिया। निर्वाचन के दौरान भाजपा से भानु चन्द्राकर, कृष्णकान्त साहू,मोहन अग्रवाल, विनोद चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा,खिलु देवांगन, संजू चन्द्राकर तथा कांग्रेस से पर्यवेक्षक सुखचंद बेंसरा, तारणी चन्द्राकर, राजकुमारी दीवान, आशीष शर्मा, तपन चन्द्राकर, प्रमोद साहू,मनोज अग्रवाल आदि बाहर मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story