किसानों के सपने साकार कर रही 'कृषक उन्नति योजना' : किसान प्रमोद सिंह अब बच्चों का भविष्य संवारने की दिशा में सोचने लगे

krishak unnati yojana, Farmer Pramod Singh, CM Vishnudeo Sai, Good Governance
X
किसान प्रमोद सिंह
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद लागू की गई कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत मिलने से उनके सपनों को पंख लग गए हैं। ऐसे ही सरगुजा के एक किसान हैं प्रमोद सिंह, जो अपने बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का सपना देख रहे हैं और इसे साकार करने के लिए कृषि कार्य में निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

कृषक उन्नति योजना से सपनों को मिला आधार

ग्राम पंचायत भफौली के रहने वाले प्रमोद सिंह परसा धान उपार्जन केन्द्र में हर साल करीब 140 क्विंटल धान बेचते हैं। उनके लिए यह केवल एक खेती का काम नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का एक ज़रिया बन चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले साल धान की अंतर राशि करीब 1 लाख 28 हजार रुपए मिले थे। जिससे बच्चों को कोचिंग में मदद मिल गई थी।

बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का है सपना

प्रमोद सिंह बताते हैं कि उनके दो बच्चे हैं, एक भिलाई में नीट की तैयारी कर रहा है और दूसरा रायपुर में बीएड की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रमोद सिंह का सपना है कि उनके दोनों बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में प्रतिष्ठित नागरिक बनें और प्रदेश की सेवा करें। उनका मानना है कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत धान की मिलने वाली अंतर राशि उस सपने को पूरा करने में मददगार बनी है।

इसे भी पढ़ें...उदाहरण बने अगनु राम : किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली की नई कहानी लिख रही 'कृषक उन्नति योजना'

सुशासन में धान का मिला 3100 रुपए दाम

सुशासन की सरकार में धान के उपज का उचित मूल्य मिलने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार लाया है। मुख्यमंत्री ने जो गारंटी किसानों से जो वादा किया था वो पूरा कर रहे हैं। जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रमोद सिंह का कहना है कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रही धान की कीमत ने हमें अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने का एक मौका दिया है। अब हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

जताया मुख्यमंत्री का आभार

सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं ने किसानों को बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। प्रमोद सिंह की कहानी उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है, उनके लिए यह योजना सिर्फ अनाज उगाने का तरीका नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की दिशा बढ़ते क़दम है। प्रमोद सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बढ़े हुए दाम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story