प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का जिक्र करते हुए यहां के किसानों की सराहना की है।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का जिक्र करते हुए यहां के किसानों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरिया जिले के किसानों ने ग्राउंड वाटर बढ़ाने के लिए एक सरल लेकिन प्रभावशाली मॉडल अपनाया है। 

उन्होंने आगे कहा कि, किसानों ने अपने खेतों में छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाए हैं, जिससे बारिश का पानी खेतों में ही रुककर धीरे-धीरे जमीन के अंदर समाहित हो रहा है। इस पहल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जिले के 1200 से अधिक किसान इस मॉडल को अपना चुके हैं, जिससे गांवों में भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस प्रयास को देश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक बताया। 

132 वें एपिसोड में की देश- विदेश की बात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम का 132वां एपिसोड और वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है।