A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कोरबा। शहर के सराफा कारोबारी के घर में घुसकर अज्ञात नकाबपोशों ने धारदार हथियार से हमला कर व्यवसायी की हत्या कर दी और उसकी कार लेकर फरार हो गए। घटना रविवार की रात 9.30 से 10 बजे के बीच टीपी नगर क्षेत्र में घटित हुई है। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर स्थित होटल ब्लू डायमंड के सामने निवासरत गोपाल राय सोनी एसएस प्लाजा में अमृता ज्वेलर्स नामक दुकान का संचालन करते हैं।
रविवार की रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच दो सशस्त्र नकाबपोश गोपाल राय सोनी के ब्लू डायमंड होटल के सामने स्थित घर पर पहुंचे। नकाबपोशों ने गोपाल राय सोनी पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान घर पर गोपाल राय सोनी और उनकी पत्नी ही थी। हमलावर युवक गोपाल राय सोनी पर हमला करने के बाद उनकी कार क्रमांक जेएच 1 सीसी 4455 को लेकर फरार हो गए हैं। गोपाल राय सोनी के परिजन को जब इस घटना की सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गोपाल राय को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत गोपाल राय सोनी को मृत घोषित कर दिया। देर रात इस वारदात की सूचना मिलने पर रात लगभग 11:15 बजे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक का सहित पुलिस के आल्हा अधिकारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पहले भी हो चुकी है घटना
सूत्र बताते हैं कि सराफा व ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले गोपाल राय सोनी के यहां पूर्व में भी इस तरह की एक वारदात हो चुकी है। जिस तरह से अब फिर से इस परिवार पर हमले की घटना हुई है इससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोई पारिवारिक रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस की अधिकारियों की टीम मामले में विभिन्न अंगों पर जांच कर रही है और जिले भर में नाकेबंदी की गई है ।
इसे भी पढ़ें... पत्रकार हत्याकांड : मुख्य आरोपी ठेकेदार हैदराबाद से देर रात गिरफ्तार, SIT की टीम कर रही पूछताछ
घर में पति और पत्नी
बताया जाता है कि, सराफा कारोबारी गोपाल राय व उनकी पत्नी घर पर ही मौजूद थे। हमलावरों को या पहले से मालूम था कि इस दौरान घर पर दो ही व्यक्ति हैं। इस वारदात के समय उनका पुत्र दुकान पर मौजूद था। बताया जाता है कि उनकी पत्नी बीमार हैं। गोपाल राय पहले कमरे गोपाल राय पहले कमरे में ही मौजूद थे जिस दौरान हमलावरों ने हमले की घटना को अंजाम दिया है।
