रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा: मिट्टी धंसने से एक की मौत, दूसरा घायल

Accident during railway line construction Gevra
X
रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा
कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 26 वर्षीय विशाल नायक था। घायल युवक का नाम 30 वर्षीय दशरथ नायक है। दोनों झारखंड का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग में ड्रेनेज का काम कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें...तेंदुए की दहशत : गरियाबंद में पहाड़ी से शहर तक खोज जारी, विभाग ने किया अलर्ट

घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए विभागीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा युवक दशरथ नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story