सूरज सोनी-खरोरा। खरोरा पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान 17 गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियो और फरार वारंटियों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में खरोरा थानेदार कृष्ण कुमार कुशवाहा की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।
खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई, 02 गिरफ्तारी वारंट तामील, तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण दर्ज किए गए।
प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की गई कार्रवाई -
1.मनोज साहू पिता बिसहत साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भैसा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
2.त्रिपाल वर्मा पिता दुखहरण वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भैसा, थाना खरोरा।
3.अभिषेक कुर्रे पिता अनिल कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी खरोरा, थाना खरोरा।
4.इमरान हसन पिता साहिद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरोरा, थाना खरोरा।
5.एस. कुमार उर्फ गजनी पिता मंथीर साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी खरोरा, थाना खरोरा।
6.रियाज खान पिता शेख रिजवान, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरोरा, थाना खरोरा।
7.हीरा चेलक पिता बाबूलाल चेलक, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चकवे, थाना खरोरा।
8.चंदन गायकवाड़ पिता सुकलाल गायकवाड़, उम्र 37 वर्ष, ग्राम चोरभट्ठी, थाना खरोरा।
9.सुरेश चेलक पिता डोमार चेलक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चकवे, थाना खरोरा।
10.घनश्याम चेलक पिता बाबूलाल चेलक, उम्र 33 वर्ष, ग्राम चकवे, थाना खरोरा।
11.दिलीप यादव पिता सीताराम यादव, उम्र 44 वर्ष, ग्राम कोसरंगी, थाना खरोरा।
12.प्रेमलाल मनहरे पिता बुधारी मनहरे, उम्र 40 वर्ष, ग्राम चोरभट्ठी, थाना खरोरा।
13.दिलेश्वर घृतलहरे पिता कन्हैया लाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम रसौटा, थाना खरोरा।
14.बाबूलाल घृतलहरे पिता पिलकू घृतलहरे, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रसौटा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
15.गणेश भारती पिता सुकालूराम भारती, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चकवे, थाना खरोरा, जिला रायपुर
16.गोपीदास चंद्रदास पिता माखुम चंद्रदास, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कोसरंगी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
17.आकाश कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रसौटा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
खरोरा पुलिस ने क्षेत्र में काम्बिंग गस्त तेज कर 17 लोगों को पकड़ा है। इनमें गुंडे-बदमाश, शराब कोचिए और पारंटी भी शामिल हैं। @CPRaipurPolice @RaipurDistrict #Chhattisgarh pic.twitter.com/EkMvQpohLM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 11, 2026
गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए -
1.जसवंत साहू पिता थानूराम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम असौदा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
2.वीरेंद्र यादव पिता डोमार यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिठिया, थाना खरोरा, जिला रायपुर
आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
अभियान के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो प्रकरण दर्ज किए गए -
(1) अपराध क्रमांक 150/26
धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी - विजय कुमार सेन पिता किशनलाल सेन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भैसा वार्ड क्रमांक 18, थाना खरोरा, जिला रायपुर
(2) अपराध क्रमांक 149/26
धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी - परदेशी यादव पिता अनंतराम यादव, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
खरोरा पुलिस ने स्पष्ट किया गया है कि, क्षेत्र में अपराधियों, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।









