सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के आव्हान पर खरोरा द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजित किया गया। जिसमें 1- पेंशनरी भुगतानों के लिए सहमति की प्रक्रिया समाप्त करना, 2- राहत पेंशन का भुगतान नियत समय पर करना, 3- छठवें वेतनमान के अनुसार 32 माह के एरियर का भुगतान किया जाना, 4- सातवें वेतनमान के अनुरूप 27 माह का लंबित एरियर भुगतान, 5- पेंशनर्स कल्याण निधि से पेंशनरों को चिकित्सा व्यय का भुगतान किया जाना।
इन मांगों को पेंशनर्स संघ के संयोजक सीताराम यादव, संघ के संरक्षक केआर वर्मा, संघ के महामंत्री अम्बिका प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष गोपाल दास पदवार, फनेन्द्र भूषर पटेल, भूपेन्द्र नायक, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार साहू एवं बलदाऊ प्रसाद निर्मलकर ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में लगभग सौ से अधिक पेंशनर्स साथी उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
यह है छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज
छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याण के लिए काम करने वाला एक समूह है, जो पेंशन अपडेट, महंगाई राहत (DR) और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठाता है। यह समाज पुरानी पेंशन योजना (OPS) को सुनिश्चित करने और समय पर पेंशन भुगतान के लिए सक्रिय रहता है।