जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश होने खबर सामने आई थी। इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस आरा जंगल में पहुंची। जहां पता चला कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर की वजह से लोगों को आशंका हुई। खबर अफवाह होने की जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पुष्टि।
एरोप्लेन हादसा को लेकर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि, हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ।
आरा पहाड़ से टकराने की आई थी जानकारी
दरसअल, बताया जा रहा था कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
एसएसपी भी घटनास्थल के लिए हुए थे रवाना
वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)