अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाना ने मानवता और खून के रिश्तों की तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। जहां 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची जो मानसिक रूप से कमजोर थी को आरोपी नाना ने नाबालिक नातिन को घर के ही गौशाला में ले जाकर डराया-धमकाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची इस हैवानियत से सहमी हुई थी, पीड़ित बच्ची की बड़ी माँ जब मजदूरी करके शाम को घर पहुंची तो घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही आरोपी नाना के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) व 4 पॉस्को के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 55 वर्षीय आरोपी नाना को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रहा है।