A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जितेन्द्र सोनी -जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित पंगसुवा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों और मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहीं किसानों और मजदूरों ने त्रिपाल व तालाब कूदकर में अपनी जान बचाई है। इससे धान खरीदी में मचा अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 8 किसान और मजदूर घायल हो गया। वहीं दो किसानों को इलाज के लिए पत्थलगांव के निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस हमले के बाद धान खरीदी स्थगित कर दिया गया। जिससे किसानों को धान बेचे बिना की बैरंग वापस लौटना पड़ा हैं।
धान खरीदी केंद्रों में हादसे, हार्ट अटैक से किसान की मौत
वहीं अंबिकापुर के सोसाइटी में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई। किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था। जिसके बाद किसान खरीदी केंद्र पहुंचा। मृतक किसान का नाम कुंदन तिग्गा बताया जा रहा है। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की यह घटना है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें... शमशान में मधुमक्खियों का हमला : 15 लोगों को बुरी तरह से काटा, इनमें से 3 की हालत गंभीर
ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल की मौत
सारंगगढ़ के धान उपार्जन केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सनातन सिदार है और देवगांव का रहने वाला है। फ़िलहाल बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
