A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
लोकेश बैस- जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कुएं में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा जो कि जहरीली गैस की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर चार लोग उतरे जो फिर वापस ऊपर नहीं लौट सके। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 7.30 बजे की बताई जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव की है।
पुलिस के मुताबिक, रामचंद्र जायसवाल नामक व्यक्ति के कुएं में एक लकड़ी गिर गई थी। उसे निकालने वह घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसे देखकर उसकी पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर रामचंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल कुएं के अंदर गया। नीचे पहुंचते ही उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं में उतरे। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश्वर चंद्रा नामक युवक उन लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरा। लेकिन वह भी जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आ गया। इस तरह 60 साल के पड़ोसी को बचाने की कोशिश में दो बेटे, पिता और एक अन्य पड़ोसी युवक की जान चली गई।
निकाले गए शव
इस बड़ी घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस और प्रशासन की ओर से तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDRF की टीम को भी शवों को कुएं से बाहर निकालने के लिए बुलाया गया है। थोड़ी देर बाद ही एसपी जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे गए। एसपी ने बताया कि, बिलासपुर से SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों को निकालने का काम शुरू हो गया है। शवों को सीधे हास्पिटल भेजा जाएगा।
सीएम साय ने घटना पर जताया शोक
जांजगीर-चाम्पा जिले के किकिरदा गांव में घटी इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ईश्वर मृतकों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
