पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यास नगर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक रिटायर्ड फौजी ने युवक पर दिनदहाड़े गोली चला दी।

जांजगीर-चाम्पा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यास नगर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक रिटायर्ड फौजी ने युवक पर दिनदहाड़े गोली चला दी। गोली एक युवक की जांघ में लगी, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम व्यास नगर में हिमांशु श्रीवास की किराना दुकान है। सोमवार 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे गांव का ही शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु के किराना दुकान के पास गाली गलौज कर रहा था । हिमांशु ने उनको गाली गलौज करने से मना किया, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

घायल युवक बिलासपुर रिफर
विवाद के दौरान रिटायर्ड फौजी गुलशन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। पिस्टल की गोली पंकज कश्यप के जांघ पर लगी। पंकज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया, जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलने पर एडिशनल एस पी उमेश कश्यप भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की।

रिटायर्ड हवलदार व भाई हिरासत में मामले में 
पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर हवलदार गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पिस्टल और तलवार जब्त कर लिया है। प्रकरण में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।