A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिलाईगढ़- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीति गरमाती जा रही है। गुरुवार को जांजगीर-चांपा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बिलाईगढ़ विधानसभा के अमोदी से लेकर सरसीवा तक जन आशीर्वाद रैली और रोड शो कार्यक्रम का आयोजन किया था और लोगों का आशीर्वाद ले रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत टुण्डरी में बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने डॉ. शिवकुमार डहरिया का अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
BSP के खिलाफ लगाए नारे
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर शिवकुमार डहरिया के सामने ही बहुजन समाज पार्टी के विरोध में नारे लगाए, हालांकि ये कहना मुश्किल है कि, कार्यकर्ताओं ने शिवकुमार डहरिया का या पूर्व विधायक चंद्र देव राय का विरोध किया है। लेकिन जैसे ही विरोध का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अंतर्कलह सामने आ गया है।
बहुजन समाज पार्टी ने की एफआईआर की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने बिलाईगढ़ थाने में पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी को गाली-गलौच और आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।
