सूरज सोनी- खरोरा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, खंड रायपुर द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांठ में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ग्राम सभा के दौरान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मांठ को 'हर घर जल' वाला गांव घोषित किया गया, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर सरपंचों को घर-घर स्वच्छ एवं क्लोरीनयुक्त जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु फील्ड टेस्टिंग किट प्रदान की गई। साथ ही 'हर घर जल' उपलब्धि के लिए सरपंच विनय कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पानी का विवेकपूण उपयोग की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, विवेकपूर्ण उपयोग एवं हर बूंद के संचय की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल अमूल्य संपदा है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर सरपंच विनय वर्मा, उपसरपंच, ग्राम सभा अध्यक्ष संतोष सत्यवंशी, अभिनाश एक्का, उत्तरा ध्रुव, भागवत धीवर, यामिनी यादव, अमन सिंह, वेदप्रकाश वर्मा, रूपेंद्र साहू, हर्षित नारद, राम वर्मा, नीलम सुलोचना धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









