एक्शन में RTO : 23 वाहनों से वसूला गया 11.52 लाख का बकाया टैक्स, 1748 गाड़ियों पर हुआ 40 लाख का चालान 

Transport officers challaning vehicles
X
गाड़ियों का चालान करते परिवहन अधिकारी
बस्तर संभागीय मुख्यालय से रायपुर, कोंटा, बैलाडीला, भोपालपटनम, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश रोड में जाने- आने वाले वाहन बेखौफ परिवहन नियमों उल्लंघन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 23 वाहनों से 11.52 लाख का बकाया टैक्स वसूला गया। 

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभागीय मुख्यालय से रायपुर, कोंटा, बैलाडीला, भोपालपटनम, उड़ीसा एवं आंध्रप्रदेश रोड में जाने एवं आने वाले वाहन बेखौफ परिवहन नियमों उल्लंघन कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी की टीम सुबह से शाम तक विभिन्न सड़कों में वाहनों की जांच कर रही है। जांच के दौरान 23 वाहन मिले, जिन पर बकाया टैक्स था। जिससे टीम ने वाहनों से 11 लाख 51 हजार 973 रूपए बकाया टैक्स वसूल किया गया।

फरवरी महीने में 1748 वाहन नियमों उल्लंघन करते पाए गए। जिन पर 40 लाख 05 हजार 373 रूपए का जुर्माना किया गया। इसमें से 97 वाहनों पर ई-चालान कर 5 लाख 64 हजार 700 रूपए वसूल किया गया। साथ ही एक ओव्हरलोड वाहन मिले जिन पर 12 हजार रूपए की कार्रवाई की। ओव्हरलोडिंग के कारण प्रदूषण भी बढ़ता और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।

वाहनों पर हो रही सख्ती

परिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी एवं निरीक्षक अनुपम पटेल ने बताया कि, परिवहन नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती की जा रही है। दूसरी बार नियमों का उल्लंघन पर वाहन की जप्ती की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story