A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 188 बटालियन सी.आर.पी.एफ.के सभी कैम्पों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें चिकलपुटटी, केशकाल (कोण्डागांव), पुष्पालघाट (बस्तर) ,गादीरास, कोर्रा ,पोलमपल्ली (सुकमा) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन भवेश चौधरी कमांडेंट के मार्गदर्शन में किया गया है। 188 बटालियन मुख्यालय चिकलपुटटी कोण्डागांव, सीआरपीएफ कैम्प में योग गुरु शांति लाल पटेल और बल के योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें सभी जवानों और केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया गया।
कमांडेंट भवेश चौधरी ने बताया कि, 188 वाहिनी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात होने के बाद भी अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 188 बटालियन के सभी कैम्पो में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । योग के बारे में लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया। नियमित योग करने से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर स्वस्थ्य बना रहता है। योग निश्चित रुप से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करनें का साधन है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिये एक बड़ी राहत प्रदान करता है।
नियमित योगअभ्यास करने का लिया संकल्प
इस मौके पर 188 बटालियन के अधिकारी युद्धवीर सिंह टोकस, उप.कमांडेंट कमलसिंह मीणा, ओ.पी. बिश्नोई, सहा.कमांडेंट केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य नंद किशोर वासनिक, बल के अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बच्चों के साथ मिलकर योगअभ्यास किया। इस अवसर पर सभी ने हर्ष व उल्लास के साथ नियमित योग अभ्यास करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं को जलपान वितरण किया गया ।
