कुलजोत सिंह संधू-फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव में NRLM ( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) कैडर की महिलाओं ने फरसगांव ब्लॉक के BPM (ब्लाक प्रयोजना प्रबंधक) और PRP ( योजना श्रोत व्यक्ति) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला फरसगांव जनपद पंचायत क्षेत्र का है।
कोंडागांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप#kondagaon #chhattisgarh pic.twitter.com/XoVf4cQqzJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 3, 2025
महिलाओं का आरोप है कि, BPM और PRP ने उन्हें अपशब्द कहे, उनके साथ बुरा व्यवहार किया और शोषण का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि, प्रशिक्षण के दौरान खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सदस्यों के पूछने पर उन्होंने बदसलूकी की। मामले में महिलाओं ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया। उन्होंने फरसगांव क्षेत्र में पदस्थ BPM टिकेंद्र हिरवानी और RPR नरेशबती को हटाने मांग की है।










