Logo
election banner
दो बाइको के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को NH-49 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई। ग्राम झलमला में गाहिर मेला लगा हुआ है, जिस वजह से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बताया जा रहा है कि, इसी वजह से यह हादसा हुआ है। 

मृतकों  में स्थानीय युवक भी शामिल 
मृतकों की शिनाख्त हो गई है। गढउमारिया निवासी सुखदेव फोबिया ( 27) और पांच साल की बच्ची कुहू सिदार थे। वहीं मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। वहीं मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है। 
 
बीएसएफ जवानों की गाड़ी पलटी 
वहीं शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर जिले में अंतागढ़ के पास बीएसएफ जवानों की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। ये सभी जवान छुट्टी पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। 

नक्सल मोर्चे पर तैनात थे सभी जवान

बता दें कि, ये सभी जवान कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर तैनात थे। वे वहां से छुट्टी पर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण उनकी गाड़ी पलट गई। 

5379487