सेवा का सम्मान : स्नैक केचर मनीष पाटिल को तहसीलदार ने किया सम्मानित, लंबे समय कर रहे हैं सांपों का रेस्क्यू 

bemetra
X
स्नैक केचर मनीष पाटिल को तहसीलदार ने किया सम्मानित
बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में लंबे समय से लोंगों के घरों से सांपों को रेस्क्यू कर मनीष पाटिल सुरक्षित जगह पर छोड़ते आ रहे हैं।

सूरज सिन्हा/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लंबे समय से मनीष पाटिल लोंगों के घरों से सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ते आ रहे है। नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे ने स्नेक कैचर मनीष पाटिल को उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। सम्मान पत्र के साथ मनीष को तहसीलदार ने 2100 रुपए की नगद राशि भी दी है।

बता दें कि, स्नैक केचर मनीष पाटिल बेमेतरा जिले के नवागढ़ शहर और आस - पास के गांवों में लंबे समय से सांपों को रेस्क्यू करते आ रहे है। वे लोंगो के घरों में निकल आए सांपों को पकड़कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ आते हैं।

Snake catcher Manish Patil
सांप का रेस्क्यू करते हुए मनीष पाटिल

बरसात के दिनों में ज्यादा निकलते हैं सांप

मानसून में सांप भी काफी दिखने लगते हैं। बाहर मंडराते हुए लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। से में भोजन और सूखी जमीन की तलाश में सांप अक्सर लोगों के घर में आ जाते हैं। मानसून के मौसम में ही सर्पदंश के मामले भी बढ़ते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story