A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने कैटरिंग कर्मचारियों से भरी ऑटो को ठोकर मार दी है। इस हादसे में 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों के इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। यह पूरा मामला बगीचा थाने के तहसील चौक का है।
पेड़ से जा टकराई बाइक
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। यह तीनों शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तीनों की लाश निकाली गई और पुलिस को जानकारी दी गई। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
तीनों युवक की दर्दनाक मौत
बता दें शनिवार को ठीक शाम 7 बजे एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर शादी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। लेकिन यह तीनों जैसे ही कर्नाहन पुल के पास पुहंचे, बाइक अनियिंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है।
तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारी
दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार में बाइक सवार तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों अंबिकापुर में एक शादी अंटेड करने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच यह सड़का हादसा हो गया।
