बंगले से सामान गायब : मंत्री जायसवाल भड़के, बोले- यह मुगलों जैसा बर्ताव...दिए जांच के आदेश

shyam bihari jaiswal
X
बंगले का हर कीमती समान इस तरह से गायब दिखा जैसे कि सोने का सामान गायब हो
सरकारी बंगले में इस तरह का नजारा देखने को मिला जैसे की बंगले में कोई लूट हुई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से पुराने मंत्रियों ने बंगले खाली कर दिए हैं। इसी बीच सरकारी बंगले में इस तरह का नजारा देखने को मिला जैसे की बंगले में कोई लूट हुई है। बंगले का हर कीमती सामान इस तरह से गायब दिखा, जैसे कि सोने का सामान गायब हो। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को आवंटित बंगले से सामान गायब मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को यह बंगला आवंटित हुआ है, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं।

Banglow
सरकारी बंगले से सामान गायब

टेलिफोन तक नहीं छोड़ा...

इस मामले को लेकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं...जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब हैं, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा। मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे सामान की रिकवरी भी की जाएगी...

अधिकारियों से ली जानकारी...

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उनका कहना है कि, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हमने जांच करने और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

जमकर लूट खसोट हुई है...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, जो बंगला मुझे मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच कराएंगे, जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी। जांच के आदेश दिए है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे वसूली की जाएगी और कुर्की भी की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story