Logo
election banner
पूर्व मंत्री ने कहा कि, बंगला खाली करने के पहले सभी विभागों से मैंने NOC लिया है। जो सामान मैंने अपने खर्च से वहां लगाए थे, वही मैंने रखा है। 

रायपुर- भाजपा की सत्ता वापस आने के बाद मंत्रियों के बंगले खाली करवा कर नए मंत्रियों को बंगला आवंटित करवाया जा रहा है। इन सब के बीच बंगले से सामान गायब होने को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बंगले का निरीक्षण किया, वैसे ही उन्होंने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं। इसी पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, बंगला खाली करने के पहले सभी विभागों से मैंने NOC लिया है। जो सामान मैंने अपने खर्च से वहां लगाए थे, वही मैंने रखा है। 


उन्हें माफी मांगना चाहिए...

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस मामले को लेकर कहा कि, भाजपा मुझे बदनाम करने की साजिश कर रही है। भाजपा की सोच अनुसूचित जाति के प्रति ठीक नहीं है। मैं मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से बात करूंगा, उन्हें मुझसे माफी मांगना चाहिए...

जांच के दिए निर्देश...

इस मामले को लेकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं...जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब है, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा, मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे सामान की रिकवरी भी की जाएगी...

अधिकारियों से ली जानकारी...

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उनका कहना है कि, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हमने जांच करने और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, जो बंगला मुझे मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच कराएंगे, जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी। जांच के आदेश दिए है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे वसूली की जाएगी और कुर्की भी की जाएगी।

5379487