A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मितानिन के रूप में काम कर रही महिलाओं के लिए खुश- खबरी है। अब उन्हें मानदेय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि, सरकार की ओर से मितानिनों के मानदेय का भुगतान अब सीधे उनके खाते में किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, मितानिन बहनें मानदेय के लिए परेशान ना हो सरकार और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि, सरकार की इस नई पहल के तहत मितानिन महिलाओं के मानदेय का भुगतान प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना के तर्ज पर किया जाएगा। जैसे प्रदेश की महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं वैसे ही मितानिनों का मानदेय भी सीधे ऑनलाइन उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मितानिनों के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने दिए हैं । मुख्यमंत्री के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ये घोषणा की है, उन्होंने ने कहा बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को ऑनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा।
सीएम साय करेंगे इसकी शुरुआत
मंत्री श्री जायसवाल ने आगे कहा कि, इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथों से किया। विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 60 लाख महिलाओं के खातों में हर महीने 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक इस योजना की चार किस्त सरकार ने महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है।
