Logo
election banner
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। पिछले 5 साल से यह भव्य आयोजन नहीं किया जा रहा था। लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही यहां एक बार फिर से कुंभ मेले का आयोजन किया गया है।

श्यामकिशोर शर्मा/राजिम- छत्तीसगढ़ के राजिम मुख्यालय के महानदी में कुंभ मेले का आयोजन किया गया है। राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे और उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका राजिम में पहली बार आना हो रहा है। वे इस पावन धरती को बारंबार प्रणाम करते हैं। मैं आज भगवान श्री राजीव लोचन,कुलेश्वर नाथ महादेव और राजिम माता की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश के सुख समृद्धि खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

साहू समाज गौरवशाली समाज है...

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, साहू समाज बहुत ही गौरवशाली समाज है। राजिम माता ने अपनी तपस्या के बल पर सिद्ध कर दिया कि, कैसे सरलता के साथ भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। सीएम श्री साय ने रायगढ़ में काफी सालों से तपस्या में सत्यनारायण बाबा का भी जिक्र करते हुए कहा कि, उनसे आशीर्वाद लेने जाते रहता हूं। 

विश्व में भारत का डंका बज रहा है...

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम साय ने कहा कि, मोदी जी की वजह से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ये हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है। राजिम के पावन भूमि का नाम लेते हुए सीएम श्री साय ने आज क्लीयर कर दिया कि, राजिम में कुंभ मेला फिर से होगा और इसकी ख्याति देश और दुनिया में फिर लौटेगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अपना कदम आगे बढ़ा चुकी है। प्रदेशवासियों को राजिम भक्ति माता जयंती की बधाई देते हुए कहा कि, राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि और व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। 

2 साल का धान बोनस देने का वादा किया था...

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, मोदी की गारंटी में 2 साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किया थे। सुशासन दिवस में 12 लाख से ज्यादा किसान के खाते में 3,700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि किसानों को दी गई है। मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है। 13 दिसंबर को शपथ लेने के बाद 14 को पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मुनाफा दिया जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दर पर किसानों को भुगतान हो रहा है। मोदी की गारंटी में शामिल सभी वादे पांच साल में पूरे किए जायेंगे। 18 लाख गरीबों के आवास को मंजूरी दी गई है, इन सबका मकान बनेगा। हम पिछली बार 2 साल का बोनस नही दे पाए थे, इसलिए इस बार जरूर देंगे।  

कर्मा माता का आर्शीवाद मिला- साव

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, साहू समाज का गौरवशाली इतिहास है। भक्तिन माता और कर्मा माता का आशीर्वाद हम लोगों को मिला है। हमारा यह समाज इमानदारी से मेहनत करके खाने वाला समाज है। दूसरों जैसा लुटकर खाने वाला नही। इमानदारी और मेहनत यही हमारी समाज की विशेषता है,यही हमारी ताकत है। हमारा यह समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है। 

2024 में एक बार फिर पीएम बनेंगे...

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, एक भी पैसा भ्रष्टाचार का आरोप उनके ऊपर नही लगा है। इसलिए 2024 में फिर वे प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि, साहू समाज का इतिहास गौरवशाली इतिहास है। हम सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि, समरसता का संदेश देने वाली राजिम माता की जयंती बनाई जा रही है। हम चाहते है कि, राजिम का विकास हो।

5379487