रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा GATE में नकल कराने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इंजीनियरिंग की परीक्षा में कैडिडेट्स बनकर परीक्षा देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे। यह मामला सरोना इलाके के परीक्षा केंद्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। जांच में पता चला कि, 3 आरोपी अंदर बैठकर अभ्यर्थियों से सवाल सुनते थे और 3 आरोपी गूगल में जवाब ढूंढ कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से अंदर बैठे अभ्यार्थियों को बताते थे। अंदर बैठे अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए बाहर बैठे आरोपियों के संपर्क में थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों किया गिरफ्तार
पुलिस ने पहले बाहर बैठे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और फिर उनकी निशानदेही पर अंदर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को भी हिरासत में लिया गया। पकड़े गए अभ्यर्थियों के कान से हाईटेक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किया गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि, आरोपी किसके बुलाने पर रायपुर पहुंचे थे? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
