A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं कि, अब वे खुलेआम घर में घुसकर गुंडागर्दी और मारपीट कर रहे हैं। जहां सोमवार की रात टैगोर नगर में एक बिल्डर के घर घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने उसके और उसके परिवार वालों के उपर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। जब आस-पास के लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया है।

मारपीट की वारदात CCTV में कैद 

जैन समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से भी गाली- गलौज कर मारपीट की। बदमाशों की ये हरकत घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें वे बेस बॉल बैट से पिटाई करते दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मारपीट करते बदमाश

ऐसे शुरू हुआ विवाद 

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत टैगोर नगर के रहने वाले ऋषभ बिल्डर के ओनर ऋषभ कटारिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को उनके भतीजे का जन्मदिन था। इसलिए घर में कई रिश्तेदार आए हुए थे। घर के सामने आए हुए मेहमानों की कारें खड़ी थीं। तभी शाम को एक बुलेट सवार ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को ठोकर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर सभी लोग घर से बाहर निकले। तो देखा कि, बुलेट सवार युवक नीचे गिरा पड़ा था, जिसे हमने उठाया। 

पेरेंट्स की जगह बुला लिए गुंडे 

पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम मोक्ष राय बताया। जिस पर हमने उससे कहा कि, अपने पेरेंट्स को बुलाओ। लेकिन उसने इसकी जगह अपने दोस्तों को फोन कर दिया। करीब 10 मिनट बाद आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए और बातचीत करने की बजाय पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। थोड़ी देर बाद  जमा हो गई और जैन समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। 

वारदात CCTV में कैद

बेस बैट और डंडे से की मारपीट

ऋषभ कटारिया ने पुलिस को आगे बताया कि, मारपीट करने आए युवकों ने बेस बैट, रॉड और डंडे से मारपीट की है। जिससे मेरे दाहिने कंधे, बाएं हाथ, कमर और सिर पर चोट आई है। साथ ही मेरे  बड़े भाई प्रीतेश कटारिया, अखिलेश कटारिया, छोटे भाई सुरेश और पिता बसंत कटारिया को भी चोटें आई हैं। घर में काम करने वाले सुपरवाइजर और परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की गई है। लड़के मारपीट कर रहे थे। तभी आसपास के लोग जमा हो गए और उनमें से तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि बाकी साथी भाग निकले। इन लोगों ने अपना नाम मोक्ष राय, राजदीप आर्य और संजू भारती बताया है। 

पुलिस ने इन धाराओं के तहत किया केस दर्ज 

जिसके बाद हम्ने मामले की सुचना को सिटी कोतवाली दी. हालांकि, पुलिस ने FIR दर्ज कर तीनों को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के के खिलाफ IPC- 2023 की धारा 281, 191(2), 191(3), 333, 296, 351, 115 (2), 324(4), 324(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मारपीट में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है।