Logo
election banner
र्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली है।

रायपुर- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली है। 89 साल के नंदकुमार का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है। 

भूपेश बघेल ने किया ट्वीट...

आपको बता दें, पूर्व सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। 

3 महीने से अस्पताल में थे...

जानकारी के मुताबिक, पिछले 3 महीने से नंदकुमार जी का श्रीबालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। इसके अलावा वह मधुमेह के भी शिकार थे। इसके बाद उन्हें पैरालिसिस भी हुआ, जिसकी वजह से उनके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा था।

खून का थक्का जमा था...

दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पूरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था। 

5379487