A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सुरजपुर। देश के संसद भवन में सोमवार को कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें हिंसक बताया है। इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उक्त बयान के विरोध मे मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा ने सूरजपुर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के प्रति नारेबाजी भी किया।
उल्लेखनीय है कि, सोमवार को देश के संसद भवन मे सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज पर दिए गए। अपमानजनक बयान पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के शहजादे लगातार उल्टा-पुल्टा बयान बाजी करते हुए हिंदुओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह बात बहुत ही पीड़ा दायक है सत्य और अहिंसा के प्रति अनुशासन पूरे देश को प्रगति की ओर ले जाने वाले सनातनी हिंदू राहुल गांधी के विवादित बयान से असह महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी को तो देश के संसद भवन से इस्तीफा दे देना चाहिए जुबान पर लगाम नहीं लगने पर आने वाले समय पर समस्त हिंदू समाज एकत्रित होकर आंदोलन करेगा। जो कि हिंसा और अहिंसा के प्रति सजाता को प्रदर्शित करेगा।
कई कार्यकर्ता और नेता रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम के दौरान प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भारती जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सूरजपुर अजय अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, मुकेश गर्ग, राजेश्वर तिवारी, पार्षद अजय सिंह, संत साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज शेट्टी, आलम सिंह आयाम, आशा मिश्रा, वेदप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, राजेश साहू, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, देव गुप्ता, सहित काफी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रीय रहे।
