यहां हाथियों ने जमाया डेरा : फसलों को कर रहे बर्बाद, दहशत में रतजगा करने को मजबूर हैं ग्रामीण

A group of elephants wandering near the pond
X
तालाब के पास विचरण करता हाथियों का दल
सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला में 26-27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। 

देवराज दीपक-सारंगढ़। भारत में पूजनीय माने जाने वाले हाथी धीरे-धीरे दहशत का कारण बनते जा रहे हैं। जंगल छोड़ हाथियों का गांव और शहर की ओर पलायन नई समस्या बन रही है। हाथियों का गांव की तरफ कूच करने के कई कारण हैं। घटते जंगल, पानी की तलाश, आहार की कमी और जंगलों में बढ़ते मानवीय गतिविधियां इसका मुख्य कारण है।

ऐसे ही सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला में 26-27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है। सुरेंद्र अजय वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि, पिछले साल जून के महीने में यहां पर हाथियों का दल आया और यहीं पर अपना डेरा जमा लिया। आजकल ये बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। यहां पर ये फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण भी दहशत में हैं।

वन विभाग ने की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। ग्रामीणों को तेंदूपत्ता के लिए जंगल जाने से भी रोका गया है। अफसरों का कहना है कि, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है उसका आंकलन करके मुआवजा दिया जाएगा। इसलिए वे हाथियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story