ईद के मौके पर खरोरा के ईदगाह में नमाज के बाद समाज के लोगों ने गले मिलकर आपस में खुशियां बांटीं। समाज के प्रमुखजनों ने ईद के साथ ही नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दीं।

भरत कुंभकार- खरोरा। ईद के मौके पर खरोरा के ईदगाह में हर्षोल्लास और भाईचारे का नजारा देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सभी लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की और नगर में अमन-चैन, देश की खुशहाली तथा आपसी प्रेम और भाईचारे की मजबूती के लिए मौलाना से दुआएं मांगी।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राशिद अली ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि, ईद एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। वहीं समाज प्रमुख पीरू खान और मुस्लिम समुदाय के मुख्य सलाहकार सब्बीर ख़ान ने भी समस्त नगरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और सौहार्द लेकर आए।

ईद और नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
वहीं समाज के पूर्व मुतवल्ली अमीन ख़ान ने कहा- रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद की सभी को मुबारकबाद और सभी देश वाशियो को नवरात्री की बधाई शुभकामनाएं। पूर्व  पार्षद युवा नेता जुबैर अली ने समाज की तरफ से भाई चारे का संदेश देते हुए नवरात्र  व ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा- भारत देश गंगा जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण  है, जहां सभी धर्म एक साथ मिलकर खुशी से हर त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में इरफान खान, रासीद खान, मिराज खान, रजा जावेद खान, आदिल खान, निसार अली, टीपू शादाब खान, असलम, मेराज, राजा, फैजान, समाज सेवक इरफान खान, शोएब खान, कैसर अली  सोबी निसार अली फैजान अली अज्जू अली फ़ैज़ ख़ान, बोबो, सलीम ख़ान  सहित कई लोगों ने देशवासियों और नगरवासियों को ईद की बधाई दी तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।