मुंगेली। हरिभूमि-आईएनएच के जिला संवाद 2026 का आयोजन रविवार 15 मार्च को मुंगेली में किया गया है। इस आयोजन में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास और समस्याओं पर मंथन होगा। प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
15 मार्च को दोपहर तीन बजे कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में होने वाले इस आयोजन में राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, भाजपा नेता देव चरण भास्कर, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत बेनर्जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, मुंगेली नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर हो रही योजनाएं और विकास कार्यों, व समस्याओं पर विस्तार से मंथन होगा।