संजय यादव- कवर्धा। इन दिनों चर्चाओं में बनी फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर अलग-अलग जगहों पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कवर्धा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने शहर की सैकड़ों महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के साथ फिल्म देखी।
स्थानीय सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। फिल्म देखने के बाद रश्मि शर्मा ने कहा कि, यह फिल्म समाज को जागरूक करने वाली है और युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी इसे जरूर देखना चाहिए।
यह फिल्म समाज में हो रही गतिविधियों को समझने का अवसर देती हैं
उन्होंने ने कहा कि, फिल्म कई ऐसे पहलुओं को सामने लाती है जिनके बारे में समाज में जागरूकता होना जरूरी है। उनके अनुसार इस तरह की फिल्में लोगों को सतर्क रहने और समाज में हो रही गतिविधियों को समझने का अवसर देती है।
ऐसी फिल्म से समाज में बढ़ती है जागरूकता
फिल्म प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने फिल्म को सोचने पर मजबूर करने वाली बताया और कहा कि ऐसी फिल्मों से समाज में चर्चा और जागरूकता दोनों बढ़ती है।