DEO दफ्तर में सुबह-सुबह मचा हड़कंप : ऑफिस खुलते ही आ धमके कलेक्टर साहब, लेने लगे एक-एक कर्मचारी का अटेंडेंस

Collector gaurav singh
X
DEO ऑफिस में कर्मचारियों की अटेंड़ेस लेते हुए कलेक्टर गौरव सिंह
रायपुर कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने शहर के सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने लेट ऑफिस आने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कार्यालयों में समय सीमा को लेकर सख्‍ती शुरू हो गई है। इसी बीच कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी कार्यालयों का सुबह दौरा किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। साथ ही उन्होंने आफिस ग्राउंड में टेबल लगाकर कर्मचारियों की अटेंड़ेस भी ली। इस दौरान कलेक्टर के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण काम प्रभावित होता है। जिसके कारण जनता को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बीच रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बुधवार सुबह पेंशनबाड़ा डीईओ ऑफिस चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। वहीं आफिस में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए है।

इसे भी पढ़ें...महाकुंभ जाइए, सरकार ने कर रखा है पूरा इंतजाम : प्रदेशवासियों के रुकने

Collector gaurav singh
समय पर ऑफिस नहीं आने वालों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली अटेंड़ेस

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑफिस के अटेंडेट रजिस्टर में एक-एक कर्मचारियों का नाम लेकर हाजरी ली। इस दौरान समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वालों का नाम नोट किया गया। साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। कलेक्टर गौरव सिंह ने समय सीमा की बैठक में सभी कर्मचारी और अधिकारी को सुबह 10 बजे आफिस पहुंचने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने देर से ऑफिस आने वाले पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद भी कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story