A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में कांग्रेस पार्षद के पति और देवर की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की है। आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मारपीट के बाद रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 मौहारी की पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची। जहां उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत थाने में दर्ज करायी। पार्षद की शिकायत के बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पार्षद के पति और देवर पर मारपीट का आरोप
प्रदीप साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे। इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया। तो वो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया, तो ईश्वरी के पति और देवर को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा।
दूसरे पक्ष ने भी थाने में दर्ज कराई शिकायत
वहीं दूसरे पक्ष से उमेश रावटे भी पहुंचे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां शिकायत में उसने बताया कि, वो अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके साथ उनके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। इसी दौरान प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू आकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने भी उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
