A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

संदीप करिहार/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चिल्हाटी में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णुदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा कि, बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रही है। हम चाहते हैं, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है। 

कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है

सीएम साय ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि, मोदी जी के आने के बाद से पाकिस्तान की गीदड़ भपकी बंद हो गई, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कांप उठा है। इसलिए आने वाले 7 मई को कमल छाप में वोट देकर जितना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है। कांग्रेसियों को एक भी सीट नहीं जीतने देना है। इन्होंने पूरे 5 साल कोई वादा पूरा नहीं किया और सिर्फ ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का का गढ़ बना दिया है। 

जनता को 'मोदी के गारंटी' के 10 साल पर भरोसा 

सीएम साय ने सभा के दौरान बताया कि, दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है। इन तीनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और 'मोदी के गारंटी' के 10 साल पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलने वाला है। 

कांग्रेस से खुद का घर नहीं संभल पा रहा 

सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है, उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है। भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश हो रहे हैं। 

स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया  

सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, मेरा स्वागत करने के लिए आप सभी आभारी हूं। ये चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है, लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी जी एक गरीब का बेटे हैं और देश के 140 करोड़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। 24 घंटे में 18 घंटे जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे 10 सालों में एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली है। 

पूर्व मंत्री हुए भावुक 

पूर्व मंत्री और मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भावुक मन से जनता से अपील करते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में जो मेरे साथ हुआ है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। लेकिन उस गलती की भरपाई तोखन साहू को वोट देकर पूर्ति कर दीजिए, मैं हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन कर रहा हूं, नहीं तो हमसे दूध और दुहनी दोनों चले जायेगा, फिर हमारी सुनवाई कौन करेगा...